---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती पर रोक, घोटाले के आरोपों के बाद CM शिवराज ने की बड़ी घोषणा

MP News: मध्य प्रदेश में चल रही पटवारी भर्ती पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इसके अंतर्गत 9 हजार पद पर भर्ती होनी है। CM शिवराज ने ये घोषणा की है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 14, 2023 4:47 अपराह्न

CM Shivraj singh Chouhan
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एमपी पटवारी भर्ती पर मचे हाहाकार के बाद इस पर रोक लगा दी है।हाल ही में इस परीक्षा के नतीजे जारी किए गए हैं और उसके बाद से कैंडिडेट्स इस एग्जाम में घोटाला होने की बात कह रहे हैं। दरअसल मामला ये है कि बीती 30 जून को मध्य प्रदेश इंप्लॉइज सेलेक्शन बोर्ड ने एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा 2023 के नतीजे जारी किए।

इन नतीजों में टॉप करने वाले दस में से सात कैंडिडेट एक ही सेंटर के हैं। ये जानकारी सामने आने के बाद उम्मीदवारों ने सवाल उठाए और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर शंका जाहिर की। मामला बढ़ने पर इस पर रोक लगा दी गई है। सरकार का कहना है कि किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

CM शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

व्यापम स्कैम की तरह पटवारी भर्ती में घोटाले के आरोप लगने पर मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, ” ग्रुप 2, सब – ग्रुप – 4 और पटवारी रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन पर स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने सवाल खड़े किए हैं। मैं इस परीक्षा के आधार पर हुई नियुक्तियों को रोकता हूं। इस सेंटर का रिजल्ट फिर से चेक किया जाएगा।”

इस सेंटर के कैंडिडेट बनें टॉपर

MP पटवारी भर्ती परीक्षा 2023 के नतीजे 30 जून के दिन रिलीज हुए थे। ये रिजल्ट ग्रुप टू और सब ग्रुप फोर के लिए जारी हुए थे। ऑफिशियल लिस्ट के मुताबिक एमपी पटवारी परीक्षा के टॉप टेन टॉपर्स में से सात टॉपर एनआरआई कॉलेज, ग्वालियर के हैं। इस रिजल्ट को कैंडिडेट्स ने स्वीकार नहीं किया और गड़बड़ी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि इन कैंडिडेट्स ने एग्जामिनेशन फॉर्म तो हिंदी में साइन किए, लेकिन परीक्षा का पेपर इंग्लिश में दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

Rajasthan Board 12th Result 2026

मार्च 29, 2026