---Advertisement---

Weather Update: थमते मॉनसून के दौर में उत्तराखंड और हिमाचल के लिए बड़ी राहत, जानें क्या कहती है IMD की रिपोर्ट

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में अब मॉनसून कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। इसके प्रभाव के कारण ही ज्यादातर इलाकों में अब बारिश की खबर कम सुनने को मिल रही है। इस कड़ी में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) प्रत्येक दिन अपने पूर्वानुमान जारी करता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 30, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 30, 2023 12:59 अपराह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में अब मॉनसून कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। इसके प्रभाव के कारण ही ज्यादातर इलाकों में अब बारिश की खबर कम सुनने को मिल रही है। इस कड़ी में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) प्रत्येक दिन अपने पूर्वानुमान जारी करता है। विभाग ने आज फिर अपने पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में आगामी दिनों में भारी बारिश के आसार जताए हैं। वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल को लेकर विभाग ने कहा है कि यहां आागमी कुछ दिनों में अब मौसम साफ नजर आ सकता है। यूपी में भी विभाग ने साफ मौसम के आसार जताए हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल को मिल सकती है राहत

मौसम विभाग ने देश के दो प्रमुख पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड को लेकर अपने पूर्वानुमान में कहा है कि यहां आगामी दिनों में मौसम के साफ होने के आसार हैं। इसमें उत्तराखंड में 30 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक मौसम साफ नजर आ सकता है। खबर है कि इस दौरान चार धाम यात्रा को भी रफ्तार मिल सकेगी। वहीं हिमाचल को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि यहां 30 और 31 अगस्त को मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं नजर आ रहे हैं।

यूपी-बिहार में भी नहीं दिख रहे बारिश के आसार

देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य यूपी को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि यहां आागमी दिनों में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। यूपी के पश्चिमी हिस्सों में इधर बारिश का दौर पूरी तरह से थमता नजर आ रहा है। वहीं पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी नजर आ सकती है। इसके अतिरिक्त बिहार को लेकर भी मौसम विभाग ने कहा है कि यहां आगामी तीन दिनों तक बारिश नहीं होगी।

दिल्ली में गर्मी से रहेगा बुरा हाल

मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली के लिए कहा है कि यहां आगामी दिनों में तापमान और बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। विभाग की माने तो अगले तीन दिनों में राजधानी में तापमान 39 डिग्री तक देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही तेज हवाए बढ़ते तापमान के साथ देखने को मिलेंगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि राजधानी के लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं नजर आ रही है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने देश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग की माने तो असम और मेघालय में आगामी दो दिन और मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में आगामी चार दिनो तक भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान भूस्खलन और पहाड़ों के दरकने की खबर भी सामने आ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026