---Advertisement---

ODI World Cup 2023: Eden Gardens का यह हिस्सा हुआ जलकर ख़ाक, होस्ट करने हैं विश्व कप के 5 मैच

ODI World Cup 2023: भारत के नामचीन स्टेडियमों में से एक ईडन गार्डन्स में (बुधवार, 9 अगस्त ) को आग लगने से ड्रेसिंग रूम के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। मीडिया खबरों के मुताबिक़ यह आग करीब रात 11 बजकर 50 मिनट पर लगी थी। ड्रेसिंग रूम के हिस्सों को पहुंचा नुकसान आपको बता ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 10, 2023 1:51 अपराह्न | Updated: अगस्त 10, 2023 8:14 अपराह्न

eden..
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: भारत के नामचीन स्टेडियमों में से एक ईडन गार्डन्स में (बुधवार, 9 अगस्त ) को आग लगने से ड्रेसिंग रूम के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। मीडिया खबरों के मुताबिक़ यह आग करीब रात 11 बजकर 50 मिनट पर लगी थी।

ड्रेसिंग रूम के हिस्सों को पहुंचा नुकसान

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडन गार्डन्स में आग लगने की वजह से ड्रेसिंग रूम के फाल्स सीलिंग पर रखे क्रिकेट के सामान जलकर ख़ाक हो गए। आग को बुझाने में फायर टीम को करीब 1 घंटा से भी ज्यादा का वक़्त लगा। ईडन गार्डन्स को भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पांच मुकाबलों की मेजबानी करनी है। ईडन गार्डन्स को इस दौरान विश्व कप के एक सेमीफाइनल की भी मेजबानी करनी है।

5 नवम्बर को होना है भारत -साउथ अफ्रीका मुकाबला

विश्व कप 2023 में भारत के मुकाबले की बात की जाए तो 5 नवम्बर को ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेला जाना है। आपको बता दें कि ईडन गार्डन में विश्व कप का सबसे पहला मुकाबला 28 अक्टूबर को बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच खेला जाना है। ईडन गार्डन्स में आखिरी बार 2016 टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान विश्व कप के मैच खेले गए थें।

ईडन ने सबसे पहले जारी की थी विश्व कप टिकटों की प्राइस

आपको बता दें कि विश्व कप के लिए टिकट जारी करने वाला सबसे पहला स्टेडियम ईडन गार्डन्स है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल ने हाल में ही अपने बयान में कहा था कि ईडन में भारत-साउथ अफ्रीका मैच तथा सेमीफाइनल मुक़ाबले के लिए टिकटों की प्राइस 900 से 3000 रूपए तक रखी गयी है। इसमें अपर टियर के लिए प्राइस 900 रूपए जबकि बी एल ब्लॉक के लिए यह टिकट 3000 रूपए की होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026