---Advertisement---

US-Israel-Iran-War: ईरान के हमले से सदमे में डोनाल्ड ट्रंप, लापता पायलट पर राष्ट्रपति ने दी प्रतिक्रिया, समझे इसके मायने सर ऐसे रखूं

US-Israel-Iran-War: US-Israel-Iran War के बीच ईरान के हमले से अमेरिकी जेट गिरने पर डोनाल्ड ट्रंप की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। लापता पायलट को लेकर क्या बोले राष्ट्रपति और इसका क्या असर पड़ेगा, जानें पूरी खबर।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 4, 2026 11:27 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 4, 2026 12:17 अपराह्न

US-Israel-Iran-War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran-War: ‘हमला शुरू आपने किया था लेकिन खत्म हम करेंगे’ यह डायलॉग ईरान पर पूरी तरह से सटीक बैठ रहा है। दरअसल ईरान ने बीते दिन अमेरिका ये दो फाइटर जेट का मार गिराया, जिसने अमेरिका के साथ डोनाल्ड ट्रंप की भी टेंशन बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक ईरान ने शुक्रवार को अलग-अलग हमलों में दो अमेरिकी सैन्य विमानों को मार गिराया, जिसमें एक सैन्यकर्मी को बचा लिया गया और कम से कम एक लापता है।

इस मामले पर अब डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह युद्ध में है। मालूम हो कि अमेरिका-इजरायल लगातार ईरान पर हमला कर रहा है, तो वहीं ईरान इजरायल के साथ-साथ मीडिल ईस्ट के कई देशों पर हमला कर रहा है।

US-Israel-Iran-War के ईरान का ताबड़तोड़ हमला

मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध ने सबको चौंका दिया है, जिस हिसाब से दोनों तरफ से युद्ध जारी है। दुनिया के कई देशों की टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है। मालूम हो कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल तो हुआ ही है, साथ ही जहाजों की आवाजाही पर भी सवाल खड़े हो रहे है। इसी बीच बीत दिन ईरान ने 2 अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया है।

इस मामले पर द टेलीग्राफ ऑनलाइन के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि “हमने ईरान को बुरी तरह हराया और पूरी तरह तबाह कर दिया” और “हम काम पूरा करने जा रहे हैं, और हम इसे बहुत जल्दी पूरा करेंगे।” नहीं, बिल्कुल नहीं। यह युद्ध है”।

लापता पायलट पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने लापता पायलट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौजूदा हालात जटिल और संवेदनशील हैं, इसलिए वह चल रहे सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहेंगे। मालूम हो कि बीते अमेरिका के 2 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गए। वहीं ईरान की तरफ से यह दावा किया है कि उनके डिफेंस सिस्टम ने उसे मार गिराया।

गौरतलब है कि US-Israel-Iran-War विक्राल रूप ले रहा है, जिससे दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ जाती है। अगर ये युद्ध आगे खीचता है तो कई देशों में एनर्जी संकट  गहरा सकता है। साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 May 2026

मई 1, 2026

Rain Alert 2 May 2026

मई 1, 2026

कल का मौसम 2 May 2026

मई 1, 2026

Kerala CM Face

मई 1, 2026

8th Pay Commission

मई 1, 2026

Rahul Gandhi

मई 1, 2026