---Advertisement---

MP Viral Video: प्रेमी से पति को खौफनाक मौत दिलवाने वाली प्रियंका के 2 डरावने वीडियो आए सामने, देखें कैसे हत्यारन बनने से पहले किया था बवाल?

MP Viral Video: सोशल मीडिया पर पति की हत्यारन बीवी प्रियंका के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें वो घटना को अंजाम देने से पहले पति का शोषण करते हुए दिख रही है। पति को मारकर डकैतों पर इंल्जाम लगाने वाली इस महिला के वीडियो ने सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 10, 2026 2:20 अपराह्न

MP Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

MP Viral Video: मध्य प्रदेश के धार से मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम रघुवंशी जैसा मामला सामने आया है। यहां पर  प्रियंका नाम की महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दुनिया के सामने ऐसी एक्टिंग की , जिसे देखने वालों का दिमाग घूम गया। उसने पति की हत्या का सारा आरोप चोरों पर लगा दिया।  लेकिन पुलिस की जांच में हत्यारन बीवी और उसके प्रेमी को दोषी पाया गया है। जिसके बाद प्रियंका को पकड़ लिया गया है। इस घटना के खुलते ही। सोशल मीडिया पर प्रियंका के दो नए वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें वो ससुराल में बवाल करती हुई दिख रही है।  प्रियंका के इन वीडियो को देख साफ लग रहा है कि,   वो किस तरह से पति और ससुराल वालों का शोषण करती थी।

पति को मौत की नींद सुलाने वाली प्रियंका के दो नए वीडियो आए सामने

धार जिले के मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण अभी नहीं रहे हैं। लेकिन उनके साथ बीवी के द्वारा किया गया बुरा बर्ताव अब दुनिया देख रही है। MP तक के द्वारा इन दोनों वीडियो को शेयर किया गया है। जिसमें प्रियंका पति देवकृष्ण को मारने से पहले उससे लड़ रही है। जब मृतक पति उसकी हरकतों को रिकॉर्ड कर रहा है तो वो चीख-चीख के ऐतराज जता रही है। इसके साथ वीडियो बनाने से रोक रही है।

वहीं, दूसरी क्लिप में मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण की प्रियंका से लड़ाई हो रही है। जिसमें वो उससे पूछ रहे हैं कि, आखिर वो किससे फोन पर बात कर रही है? ये सुनते ही प्रियंका फिर से लड़ने लग जाती है। इन दोनों क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि, प्रियंका का पति से काफी विवाद होता था। इसका कारण  महिला का प्रेमी कमलेश पुरोहित बताया जा रहा है। प्रियंका ने शादी के 11 साल बाद पति को ये दर्दनाक मौत दी है।  खबरों की मानें तो उसका अफेयर 9 सालों से चल रहा था। कमलेश और प्रियंका की मुलाकात किसी शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों की नजदीकियां इतनी ज्यादा बढ़ी कि, दोनों मिलकर बीच में आ रहे देवकृष्ण को ही मौत की नींद सुला दिया।

MP Viral Video का क्या है पूरा मामला?

प्रियंका ने प्रेमी कमलेश पुरोहित के साथ मिलकर पति की हत्या 7 अप्रैल की रात करीब 2 बजे की थी। उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सुपारी थी। घटना को अंजाम देने के बाद उसने सारा आरोप चोरों पर लगा दिया और कहा कि, घर में लूटपाट करने के बाद डकैत हत्या करके चले गए। लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर दिया। इस घटना से सरदारपुर तहसील के राजोद थाना अंतर्गत आने वाले गोंदीखेडा गांव में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने जांच में पाया है कि, महिला साल 2021 में पति से लड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद वो 3 सालों तक वहीं रही। बीवी के इस बदले व्यवहार का जब पति ने पता लगाया तो उसे इस अफेयर के बारे में पता चला। इसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। 10 दिन पहले ही महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर मारने का प्लान बनाया और 7 अप्रैल की रात को अंजाम दिया।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Twisha Sharma

मई 25, 2026

Health Tips

मई 25, 2026

Karan Johar

मई 25, 2026

Weight Loss

मई 24, 2026

CM Mohan Yadav

मई 24, 2026

CM Mohan Yadav

मई 24, 2026