---Advertisement---

Viral Video: मगरमच्छ के खौफ से नाचे 4 शेर! देखें खूंखार शिकारियों की हैरतअंगेज फाइट

Viral Video: सोशल मीडिया पर मगरमच्छ और शेरों की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चार शेरों पर इकलौता मगरमच्छ भारी पड़ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 27, 2025 3:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है, वहीं मगरमच्छ को पानी का किंग कहा जाता है। ये दोनों ही अपनी-अपनी जगहों में काफी पावरफुल होते हैं। शेर अपनी तेज बुद्धि और मजबूत शरीर के लिए जाना जाता है। वहीं, मगरम्चछ अपने नुकीले दांतों से शिकारियों को चबा जाता है। लेकिन क्या हो जब ये दो शिकारी आपस में ही भिड़ जाएं? Social Media पर एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें चार शेरों पर एक छोटा मगरमच्छ इतना भारी पड़ रहा है कि, जंगल के राजा उसके आगे-पीछे घूम-घूमकर नाच रहे हैं। वीडियो का अंत काफी हैरान करने वाला है।

शेरों पर भारी पड़ा मगरमच्छ

इस Viral Video में देखा जा सकता है कि, खुले मैदान में चार शेरों ने एक छोटे मगरमच्छ को घेरा हुआ है वो उसे खाना चाहते हैं।

लेकिन तभी मगरमच्छ को गुस्सा आ जाता है और वो अपने नुकीले दातों को दिखाकर हमला करने लग जाता है। इस Crocodile Attack से शेरों की हालत खराब हो जाती है, वो उसके आगे-पीछे घूमने लग जाते हैं। काफी देर तक मगरमच्छ जंगल के राजाओं को अपने आगे-पीछे नचाता रहता है। लेकिन अंत में एक शेर उसे अपने जबड़े में फंसा लेता है और हमला कर देता है। अंत में मगरमच्छ को शेर मिलकर चित कर देते हैं।

Viral Video देख चौंके यूजर्स

शेरों और मगरमच्छ की लड़ाई का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Damn Nature You Scary नाम के एक्स हैंडल पर 27 अगस्त को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 17000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है। मगरमच्छ ने जिस तरह से शेरों की हालत खराब की है तो लोगों को काफी हैरान कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026