---Advertisement---

Yamaha Ray ZR 125: यामाहा ने लॉन्च किया जबरदस्त टॉप स्पीड वाला स्कूटर, फीचर्स भी हैं एकदम झक्कास

Yamaha Ray ZR 125: यामाहा ने इस स्कूटर को यूरोपीय बाजार में पेश कर दिया है। जो मॉडल भारत में 2021 से भारत में मौजूद है, उसी को यहां कंपनी ने उतारा है।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: नवम्बर 10, 2023 12:31 अपराह्न

Yamaha Ray ZR 125
Follow Us
---Advertisement---

Yamaha Ray ZR 125: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने स्कूटर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए हाल ही में Yamaha Ray ZR 125 स्कूटर को पेश किया है। यह वही स्कूटर है जिसे भारत में 2 साल पहले लॉन्च किया गया था। अब इसे यूरोपियन मार्केट में उतारा गया है।

इंजन में नहीं है कोई बदलाव

ग्लोबल स्तर पर जिस मॉडल को पेश किया गया है। उसमें भारत में आने वाले स्कूटर की अपेक्षा कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। इसे 125 सीसी की क्षमता के साथ आने वाले सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ ही बरकरार रखा गया है। ये इंजन 8 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 10.3 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। यह स्कूटर वजन में काफी हल्का है, जिसकी वजह से ये यूरोप में यामाहा का सबसे हल्का स्कूटर बन गया है।

फीचर्स Yamaha Ray ZR 125
इंजन125 cc
शक्ति6500 rpm पर 8.04 bhp
टॉर्क5000 rpm पर 10.3 Nm
ARAI माइलेज49 किमी/प्रति लीटर
टॉप स्पीड90 किमी/प्रति घंटा
ट्रांसमिशनऑटोमैटिक

Yamaha Ray ZR 125 के फीचर्स

इस स्कूटर को यूरोपियन मार्केट में मैटे रेड और मिडनाइट ब्लैक कलर स्कीम के साथ लाया गया है। डिजाइन ओवरऑल वही दिखाई देता है, जैसा भारत में मौजूद है। इसमें कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम, साइड स्टैंड कट, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फॉर्क्स दिए गए हैं। स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील फ्रंट में मिलते हैं, जबकि 10 इंच के अलॉय व्हील रियर साइड में मिलते हैं।

कीमत कितनी है?

इस स्कूटर की कीमत फिलहाल यूरोपिय मार्केट में निर्धारित नहीं की गई है लेकिन भारत में जो मॉडल मौजूद है वह 84730 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर आता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026