---Advertisement---

RBSE 10th 12th Results 2025: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की तारीखें जारी, जानें कब घोषित होंगे आरबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे, डिटेल्स चेक करें

RBSE 10th 12th Results 2025: राजस्थान बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, आरबीएसई 25 से 28 मई के बीच किसी भी दिन राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी करेगा। हालांकि, आरबीएसई बोर्ड की ओर से अभी तक नतीजों की सही तारीख को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: मई 21, 2025 10:24 पूर्वाह्न | Updated: मई 21, 2025 10:55 पूर्वाह्न

RBSE 10th 12th Results 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Follow Us
---Advertisement---

RBSE 10th 12th Results 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट घोषणा तिथि को लेकर ताजा अपडेट आया है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इन परीक्षाओं के परिणाम 25 से 28 मई के बीच आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी करने वाला है। आरबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के साथ ही RBSE बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 9 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो जाएगा।

राजस्थान बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, आरबीएसई 25 से 28 मई के बीच किसी भी दिन Rajasthan Board Result 2025 जारी करेगा। हालांकि, आरबीएसई बोर्ड की ओर से अभी तक नतीजों की सही तारीख को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी होने की सही तारीख की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।

RBSE 10th 12th Results 2025: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट कैसे कर सकेंगे चेक?

आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। जिसके लिए इस खबर में डायरेक्ट लिंक शेयर किया जा रहा है। इसके लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस खबर को अंत तक पढ़ें। क्योंकि यहां बताया जा रहा है कि आप आरबीएसई रिजल्ट 2025 डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

वहीं जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड आरबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं इस वर्ष 6 मार्च से 7 अप्रैल की अवधि में आयोजित की गई थीं। जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 4 अप्रैल तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।

RBSE 10th 12th Results 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट पास प्रतिशत क्या?

मालूम हो कि पिछले साल आरबीएसई राजस्थान बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 29 मई को और 12वीं कक्षा का अंतिम परिणाम 20 मई को जारी किया था। आपको बता दें कि पिछले साल 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत 93.03 फीसदी रहा था। वहीं, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 98.95 फीसदी रहा था।

राजस्थान आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्र रिजल्ट जारी होने से लेकर टॉपर्स लिस्ट तक हर ताजा अपडेट के लिए यहां नजर बनाए रख सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र किस तरह से Rajasthan Board Results 2025 Direct Link के जरिए मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे, यह जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से देखें।

RBSE 10th 12th Results 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट मार्कशीट ऐसे डाउनलोड करें

  • छात्र कक्षा का चयन करें, रोल नंबर समेत जरूरी जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।

  • अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा।

  • जरुरत के मुताबिक रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट लेकर रख लें।

ये भी पढ़ें: CHSE Odisha 12th Result 2025: ओडिशा कक्षा 12वीं रिजल्ट आज इतने बजे होगा जारी, अब यहां चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड, चेक करें

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026